परिवार कल्याण योजना: आकस्मिक विपदा में पीड़ित परिवार को तत्काल राहत
निवासी समाज के पंजीकृत सदस्य के असामयिक निधन पर समिति द्वारा परिवार कल्याण योजना के अंतर्गत तत्काल राहत राशि आश्रित परिवार के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई।
संकट की इस घड़ी में संस्था के प्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें यह ढांढस बंधाया कि संपूर्ण सुथार समाज उनके साथ खड़ा है। समिति के इस त्वरित सहयोग से परिवार को विपरीत परिस्थितियों में संबल मिला।
डिजिटल सहयोग प्रणाली का सशक्त प्रमाण
दावा प्रस्तुत होने के 48 घंटों के भीतर कागजी औपचारिकताओं को पूर्ण कर केंद्रीय समिति द्वारा सहायता स्वीकृत की गई। यह समिति की मजबूत डिजिटल प्रणाली और कार्यकर्ताओं की सजगता का प्रमाण है।