वार्षिक सामाजिक सम्मेलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह 2026 संपन्न
सुथार समाज सेवा समिति का वार्षिक सामाजिक चिंतन सम्मेलन एवं उत्कृष्ट सेवा देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह चांगडा मुख्यालय में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
सम्मेलन में गुजरात, राजस्थान एवं महाराष्ट्र से पधारे सैकड़ों प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में समाज की एकता, नशामुक्ति, शिक्षा प्रोत्साहन एवं आगामी वर्ष में अधिक से अधिक परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
कर्मठ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन
क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 से अधिक कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने आह्वान किया कि समाज का हर युवा आगे आकर समाज निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे।